Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेव अरावली ट्रस्ट ने आज सिविल इंजिनियर अरुण गुप्ता को “वालंटियर ऑफ़ द यर 2021” के ख़िताब से नवाजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद;सेव अरावली ट्रस्ट की पहचान और चर्चा आमजन में उसके पर्यावरण हित और वाटर रिचार्ज के लिए किए गए कार्यों में अपना योगदान देने के सम्बंध में की जाति है। अपने वोलंटियर्स को प्रोत्साहित करने और उनके किए गए प्रेरणादायी कार्यों के लिए सेव अरावली ट्रस्ट हर वर्ष अपना सबसे बड़ा खिताब वालंटियर ओफ द यर अपने किसी वालंटियर को पूरे वर्ष में उसके द्वारा किए गए विशेष कार्यों के लिए देती है। सेव अरावली ट्रस्ट द्वारा दिए जाने वाला वालंटियर ओफ द यर 2021 का ख़िताब इस वर्ष अरुण गुप्ता, निवासी कपिल विहार सेक्टर- 21 सी को उनके द्वारा किए गए पर्यावरण हित कार्यों के लिए दिया गया है।

अरुण गुप्ता पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। पूरे फ़रीदाबाद में इनका घर ज़ीरो वेस्ट के नाम से जाना जाता है। सेव अरावली ट्रस्ट द्वारा समय समय पर अरावली में की जाने वाली प्लॉगिंग एक्टिविटी का आयोजन भी अरुण गुप्ता ही सम्भालते है। सेव अरावली द्वारा बनाए गए रैन हार्वेस्टिंग के डिजाइन में भी गुप्ता की विशेष भूमिका होती है। गुप्ता के बड़े बेटे अंशुमन की शादी भी ज़ीरो वेस्ट शादी की वजह से काफ़ी चर्चा में रही थी। अरुण गुप्ता को ये सम्मान देने के लिए आज सेव अरावली ट्रस्ट कि कोर टीम जिसमें सेव अरावली ट्रस्ट के फाउंडर मेंबर जितेंद्र भड़ाना, यश भड़ाना, मीनाक्षी शर्मा, कैलाश बिधूड़ी, विकास थरेजा, शुचिता खन्ना, योगेश शर्मा, संजय राऊ बागुल, पवन सोलंकी, धनंजय खन्ना, धीरज, अंकित, साहिल, उनके निवास कपिल विहार पहुँचे।

Related posts

जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 के सम्बन्ध में हरियाणा ने किया कमेटी का गठन, मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसने कहा खटटर नहीं खटारा हैं,किसने लगाईं   दुष्यंत चौटाला मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x