Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; पुलिसिया कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने खेड़ी पुल चौकी के समीप डेड बॉडी रख कर घंटों जाम लगाया, लोग रहे परेशान।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; ओल्ड फरीदाबाद की खेड़ी पुल पुलिस चौकी के समीप आज सैकड़ों लोगों ने एक डेड बॉडी को  बीच सड़क के ऊपर रख एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगाएं रखा। प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर सड़कों को जाम लगानें को मजबूर हैं। बताया गया हैं कि रंजिशन कुछ बदमाशों ने एक हफ्तें पूर्व एक शख्स पर कातिलाना हमला किया था। जिसकी ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की मानें तो इस प्रकरण में एक शख्स को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया गया हैं और उनकी आगे की कार्रवाई अभी चल रहीं हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि ओल्ड फरीदाबाद नहरपार की आरपीएस सोसायटी के एक फ्लैट में रिवाज पुर निवासी गोविंद नौकरी करता था। उसको बीते 13 मई को जब वह अपने काम से लौट कर अपने घर रिवाजपुर की तरफ जा रहा था कि रास्तें में कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर कातिलाना हमला कर दिया। जिसमें गोविंद को गंभीर चोटें लगी थी। जिसे घायल अवस्था में दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में  ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना हैं कि गोविंद की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत की गई हैं। क्यूंकि होली के दिन उसका सुनील , अनिल का साला व रतन लाल तथा उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसका बदला लेने की नियत से गोविंद की हत्या की गई हैं। एसीपी यशपाल खटाना का कहना हैं कि उन्होनें प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया हैं कि कल तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : हरियाणा बन्द को सफल करके व्यापारी वर्ग सरकार की चूलें हिलाने का कार्य करें : इनेलो जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सीएम विंडों पर दिए गए दरखास्त को प्रशासन ने दिखाया ठेंगा, अरावली क्षेत्र में मरे हुए पशु डालने के विरोध लगाया जाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x