Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा में आज ब्लैक फंगस से पीडि़त 58 मरीजों के पूरी तरह से ठीक हुए एम्फोटेरिसिन-बी के 975 इंजेक्शनों को दी मंजूरी।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में आज म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) से पीडि़त 58 मरीजों के पूरी तरह से ठीक होने की सूचना है। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 756 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 648 का इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी समिति ने आज लगभग 515 मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन-बी के 975 इंजेक्शनों को मंजूरी दी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन 577 मरीजों के नैदानिक डेटा का विश्लेषण किया गया है, उनमें से 442 पुरुष और 135 महिलाएं हैं तथा इनमें से लगभग 508 मरीज मधुमेह से भी पीडि़त पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि इनमें से लगभग 86 प्रतिशत कभी ना कभी कोविड-19 वायरस के संक्रमण से पीडि़त रहे हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि 498 मरीज कोविड पाजिटिव पाए गए जबकि 79 मरीजों में कभी भी कोविड संक्रमण के पीडि़त होने का कोई लक्षण नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 462 मरीजों को स्टेरॉयड थेरेपी एवं 254 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी दी गई है और 61 मरीजों को अन्य प्रतिरक्षा विकार थे। ब्लैक फंगस से सबसे अधिक मामलों वाले जिलों का विवरण साझा करते हुए प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम में अब तक 216 मामले सामने आए हैं और इसके बाद हिसार जिले में अब तक 179 मामले तथा रोहतक में 145 मामले सामने आए हैं।

Related posts

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरूग्राम में अलग-अलग स्थानों पर जताया शोक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: को -ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश व अमित 40000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रखर मिशन इन्द्रधनुष 2.0 के तहत हरियाणा के मेवात एवं पलवल जिलों में पूर्ण टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x