Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड अंडरपास में डूबी बीएमडब्ल्यू कार, जिला प्रशासन के तैयारियों पर उठे सवाल, छाता वाले पार्षद मिले गायब-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एनएचपीसी अंडरपास में उस समय एक दम से हड़कम मच गया जब एक बीएमडब्ल्यू कार पूरी तरह से डूब गई,पर वहां पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने अपने कठिन प्रयास से हाइड्रा क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से,घंटों मशक्कत के बाद डूबी हुई बीएमडब्ल्यू कार को अंडरपास से बाहर निकला। इस वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते है कि किस तरीके से बीएमडब्ल्यू कार बुरी तरह से डूबी हुई है, जिसे ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज कृपा राम और उनकी टीम डूबी हुई बीएमडब्ल्यू कार को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। इस मामले में एनआईटी डीसीपी उत्तम का कहना है कि एनएचपीसी अंडरपास में कार चालक सुरक्षित है।

पानी में डूबी हुई बीएमडब्ल्यू कार को उनकी ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने अपने कठिन प्रयास के बाद बाहर निकल दिया है, उनका कहना है कि जब एनएचपीसी अंडरपास सुबह से ही क्लियर थी, तो उसमें एकदम से इतना ज्यादा पानी कैसे आ गया, और बीएमडब्ल्यू कार अंडरपास में फंसी कैसे,इन सभी पहलुओं पर उनकी जांच चल रही है। इसमें जिसकी भी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि अन्य अंडरपास की दोनों तरफ के गेटों को सुरक्षा के दृष्टिकोण के चलते बिल्कुल बंद कर दी गई है।
खबर के अनुसार शुक्रवार को लगभग सांय 4 बजे हिमाचल नंबर की बीएमडब्ल्यू कार एनएचपीसी अंडरपास के रास्ते गुजर रही थी, इसी दौरान बीच अंडरपास में अचानक बंद हो गई। इसके बाद वहां पर जाम की स्थिति बन गई पर मौके पर पहले से तैनात ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज कृपा राम और उनकी टीम में शामिल कई पुलिसकर्मी बंद बीएमडब्ल्यू कार को हटाने, और लगी हुई गाड़ियों की जाम को खुलवाने में जुट गए। इसी दौरान तेज बारिश आ गई, और पानी निकालने वाली मोटर भी अचानक से बंद हो गई। और देखते ही देखते कुछ ही समय में एनएचपीसी अंडरपास में पानी काफी ऊंचाई तक भर गई, और बंद बीएमडब्ल्यू कार बिलकुल डूब गई,इस पानी में कार का ऊपर का हिस्सा ही नजर आ रही थी। हालांकि आज शनिवार को एनएचपीसी अंडरपास क्लियर है , ऐसा बताया गया है।
शुक्रवार को जिला प्रशासन ने मीडिया को वीडियो भेज कर एनएचपीसी अंडरपास को बिल्कुल क्लियर बताया था,और एक पार्षद साफ़ सूथड़े कपडे पहन, चिहरे पर चमक, और खिलखिलाते हुए चेहरे और छाता लगा कर सोशल मीडिया पर आमजनों को ये संदेश दे रहा था , की लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में अब तक एनएचपीसी अंडर पास में बारिश का पानी नहीं भरा, ये सब उनके शीर्ष नेताओं की वजह से हुआ है। जब एनएचपीसी अंडरपास में काफी ऊंचाई तक बारिश का पानी भर गया,बीएमडब्न्यू कार पूरी तरह से डूब गई। तब ये पार्षद नजर नहीं आया,ना उसकी छतरी नजर आई। नाही फोटो खिचवाया, नाही उसकी कोई वीडियो अब तक नजर आई ऐसे में पुलिस प्रशासन के लोग ही पानी में कूद कर डूबी हुई बीएमडब्ल्यू कार को अपने कठिन प्रयास के बाद बाहर निकला। जिसकी लोग प्रशंसा कर रहे है।

Related posts

फरीदाबाद: यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट ऑफ इंग्लैंड (UWE) से जल और पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ हुई चर्चा।

Ajit Sinha

दो अवैध कालोनियों व मास्टर रोड पर बने अवैध दुकानों में ओल्ड नगर निगम ने की जबरदस्त तोड़फोड़

Ajit Sinha

देहरादून में नस्लीय हमले में त्रिपुरा के छात्र की हत्या के दोषियों को सख्त सजा मिले- कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x