Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: छेड़छाड़ व मारपीट के केस में आरोपित अशोक गोयल के समर्थन में सैकड़ों लोग पहुंचे सीपी ऑफिस, पीड़िता भी पहुंची -देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रमुख समाज सेवी व मारपीट और छेड़छाड़ केस के आरोपित अशोक गोयल और पीड़िता पक्ष के सैकड़ों लोग पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह से मिलने पहुंचे थे। इन दोनों पक्षों में ज्यादात्तर महिलाएं थी। इन दोनों पक्षों के प्रधानों के बीच काफी नौंक झोंक हुई और पुलिस की सक्रियता की वजह से हाथापाई होते -होते रह गई। इस पूरे प्रकरण में जो बातें सामने आई है, वह ये की पुलिस पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आरोपित अशोक गोयल की अरेस्टिंग संभव हैं, जब जांच होगी तो केस का पलड़ा उल्टा पड़ सकता हैं। क्यूंकि आरोपित अशोक गोयल के पास कई ऐसे प्रमाण हैं,पुलिसिया कार्रवाई में उसके लिए मदद गार साबित हो सकती हैं। इस पुरे प्रकरण में राजनितिक खुंदक एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर्दे  के पीछे रह कर निकाल रहा हैं। ये रंजिश लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जिताने और हारने को लेकर हैं, इस लिए हारा हुआ एक कांग्रेसी इस घटना में पीड़िता की मदद कर रहा हैं और इस केस को हवा दे रहा हैं। ये भी सच हैं कि पीड़ित लड़की के साथ मारपीट हुई हैं और इसकी पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। और सच सामने आना चाहिए। 

पीड़िता मां -बेटी का कहना हैं कि आज वह लोग पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह से मिले हैं और आरोपित  अशोक गोयल की गिरफ्तारी की मांग की हैं। इस पर उन्होनें उन्हें भरोसा दिया हैं कि अभी इस केस की बारीकी से जांच की जा रही हैं। अगर वह जाँच में वाकई दोषी हैं तो उसकी गिरफ्तारी अवश्य होगी। इन लोगों का ये भी कहना हैं कि इस केस को दर्ज हुए अभी तीन दिन हो गए हैं और अभी तक आरोपित अशोक गोयल की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि जो लाइव वीडियो मारपीट करते हुए का उनके पास हैं, असल में वह वीडियो बीते 10 जनवरी की हैं। लगभग दो -ढाई महीने के बाद ये मामला पुलिस में आया हैं और मीडिया को दिया गया हैं। इन सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर रहेगी।  उनका कहना हैं कि पुलिस की इस तरह की कार्रवाई उन्हें इन्साफ मिलता दिखाई नहीं दे रहा हैं।

वहीँ,आरोपित अशोक गोयल के पक्ष में शहर के प्रमुख समाजसेवियों व व्यापारी व पार्षदगण पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह से मिलने गए थे और पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के नाम एक दरखास्त दे दी हैं। इस प्रमुख समाज सेवी व इस केस के आरोपित अशोक गोयल  पक्ष के लोगों का कहना हैं कि पीड़ित की मां अपने बच्चों के साथ पिछले 6-7 सालों से उनके दुकान के ऊपर बने मकान में रह रही थी, उसके बच्चों को अपने बच्चों की तरह उसने पाला पोशा हैं। अब उसकी मां अपने बेटी को ढाल बनाकर उसकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहती हैं। इस दौरान आरोपित पक्ष में पार्षद सुभाष आहूजा, छत्रपाल, विनोद भाटी, डा. सुरेंद्र दत्ता,बबलू गोयल , पवन गोयल ,गौरव गोयल ,परवीन गोयल ,चिराग गोयल ,किशन ठाकुर,भाजपा युवा नेता पंकज सिंगला, ब्रह्म प्रकाश गोयल , भगवान दास गोयल,बिजेंद्र पाल ,मलवती पंचाल , प्रधानी ,सल्ला , शशि शर्मा ,लादो बाई ,भगवान देई , कांता देवी, सुनीता देवी, गीता शर्मा,रमेश बधेल , मनोज , विनोद , रामवती के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 
और ज्यादा जानने के लिए इस खबर में दो वीडियो को प्रकाशित की गई हैं -जिनमें आप पीड़िता और आरोपित अशोक गोयल के समर्थक को सुन सकतें हैं।

Related posts

नकली परीक्षार्थी को बैठकर पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश , आर्मी से रिटायर्ड 3 जवान समेत 10 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नेशनल आई एम ए और स्टेट आई एम ए के आवाहन पर पूरे भारत में मिक्सौपैथी के खिलाफ एक जंग का किया आह्वान

Ajit Sinha

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में जमकर हुआ हंगामा, जमकर चले लाठी डंडे, आप देख सकते हैं इस वीडियो में। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x