Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैंटर में भरकर हरियाणा से बिहार जा रही 10 लाख शराब की बड़ी खेप पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त की, एक गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे से हो कर सोनीपत से बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप को  पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त किया है। थाना दादरी क्षेत्र स्थित बील अकबरपुर कट के पास हरियाणा मार्क की 170 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब से  भरा हुआ आईसर कैंटर ट्रक आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा जिसमे भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई है। शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है शराब को चुनावों में प्रयोग करने के लिए लेकर जाई जा रही थी। पुलिस ने एक शराब तस्कर को आईसर कैंटर गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार किया है।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े इस आईसर कैंटर को पुलिस और आबकारी विभाग ने एक सूचना के  बाद चेकिंग के दौरान पकड़ा है। बील अकबरपुर कट के पास आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक कैंटर गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया। लेकिन कैंटर ड्राईवर घबरा गया और गाड़ी लेकर भागने लगा जिस पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने कैंटर को घेराबंदी कर पकड़ लिया और जब उसकी चेकिंग की गई तो कैंटर में बोरियों के पीछे हरियाणा मार्क की 170 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की लगभग डेढ़ सौ पेटी आबकारी विभाग की टीम ने बरामद की है। आबकारी विभाग के निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि चालक को कैंटर में शराब भरकर डिलीवरी के लिए सौंपी गई थी। इसके बाद चालक बसंत कुमार को लगा तार फोन के जरिए शराब पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। यह शराब आने वाले होली के त्यौहार और आदमी पंचायत चुनावों को लेकर लाई गई थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है साथ ही आबकारी विभाग की टीम ने इस शराब को लाने वाले पेंटर और उसके चालक बसंत कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे शराब तस्करी करने वाले गिरोह के पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिसकर्मी बनकर एक शख्स की किडनेप कर फिरौती वसूली करने के 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रत्येक ज्वैलरी शॉप, शोरूम, बैंक, मुथूट फाइनेंस, गोल्ड लोन कंपनी में घुसने से पहले मास्क हटाना होगा, पुलिस कमिश्नर के. के. राव

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने कैथल में ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए 3 आरोपितों को किया गिरफतार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x