Athrav – Online News Portal
नोएडा

शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में अचानक लगी भीषण आग, लाखों  का फर्नीचर जल कर खाक- देखें वीडियो 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में सुबह अचानक से आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने फर्नीचर के पूरा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू बताया जा रहा है। आग कैसे लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारम्भिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर गोदाम में आग लगने की बात सामने आ रही है।  


आग की तेज लपटों के बीच में घिरा यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित शाहबेरी का फर्नीचर मार्केट है।  जहां आज सुबह अचानक आग लग गई और आग ने देखते देखते पूरे फर्नीचर मार्केट को अपनी जर्द में ले लिया।  यहां मौजूद ग्रामीणों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती आग को देख कर इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग को दी।

फायर विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन यहां तब तक दो गोदामों में रखा लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग इस बात का भी आकलन कर रहा है कि इस अग्निकांड में कुल कितना नुकसान हुआ है

Related posts

दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को मिल सकता है तेज गति का तोहफा, तीनों मेट्रो हैं तैयार

Ajit Sinha

चालान, एक्सीडेंट केस से बचने और दिल्ली में एंट्री के लिए लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी नंबर लगे पांच छोटे हाथी पकडे।

Ajit Sinha

खोड़ा कालोनी में दिल्ली, गाजियाबाद व नॉएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार को दिया अंजाम, 27 पकडे,देखें वीडियो।    

Ajit Sinha
error: Content is protected !!