Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चालान, एक्सीडेंट केस से बचने और दिल्ली में एंट्री के लिए लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी नंबर लगे पांच छोटे हाथी पकडे।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:नोएडा की सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले पांच चालकों को एसजेएम अस्पताल के पास छिजारसी से गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व फर्जी पास लगाकर दिल्ली में एंट्री करते थे, अगर इन गाड़ियों का कोई चालान होता था या एक्सीडेंट होता तो इन वाहनों के वास्तविक मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होता था। आरोपियों के कब्जे से पांच छोटे हाथी फर्जी नंबर प्लेट लगाए हुए और 17 फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए हैं। पुलिस की गिरफ्त में खडे दीपू, नीरज, इशाक,जाबिर और इकरार को एसजेएम अस्पताल के पास छिजारसी से गिरफ्तार किया गया।

एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग काफी समय से ये अपने मालवाहक वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिल्ली और यूपी में वाहनों को चला रहे थे। वे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिल्ली में एंट्री करते थे जिससे अगर वाहन का चालान होता है तो चालान संबंधित नंबर प्लेट के वास्तविक मालिक के पास पहुंचता था और वाहन से हादसा होने पर मुकदमा भी वास्तविक मालिक के खिलाफ होता था। यहीं नहीं प्रवेश के दौरान नो एंट्री परमिशन के पास भी इनके पास थे। ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। और पुलिस से लेकर कोई भी ट्रैफिक कर्मी इनको न रोके।

एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से 5 छोटे हाथी फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए, 4 नो एंट्री परमिशन और 17 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। जिन लोगों की ये नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे उनसे संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है की फर्जी नंबर बिरला कर इन लोगों ने किसी आपराधिक वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है. इन पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

Related posts

गाड़ी की नंबर प्लेट से नंबर हटा कर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था-छात्र पकड़ा गया।

Ajit Sinha

संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल फोरम’ ने सड़क यातायात सुरक्षा के लिए ’सुरक्षित प्रणाली दृष्टिकोण’ की पहल को सराहा- डीजीपी

Ajit Sinha

एक गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 दमकल की गाड़ियों की मदद से पाया काबू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x