Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद नई दिल्ली नोएडा राष्ट्रीय वीडियो

खोड़ा कालोनी में दिल्ली, गाजियाबाद व नॉएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार को दिया अंजाम, 27 पकडे,देखें वीडियो।    

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा :नोएडा और एनसीआर में लगातार बढ़ रही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान का नाम “प्रहार” दिया गया। गाजियाबाद स्थित खोड़ा कॉलोनी में लगभग 2 घंटे तक चले इस अभियान में इस इलाके में रह रहे हैं सभी अपराधियों की सूची बनाकर औपाधियों के घरो में दबिश दी गई। इनमें से  27 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर को गिरफ्तार की कार्रवाई  की जाएगी।  

ये 120 पुलिसकर्मी जिनमे नोएडा के 55, गाजियाबाद के 20 और दिल्ली पुलिस के 30 पुलिस कर्मी शामिल है मार्च करते गाजियाबाद में स्थित खोड़ा कॉलोनी में पहुंचे और अपराधियो की तैयार सूची के अनुसार उनके घरो में दबिश दी गई और 27 लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत लिया। ये सभी अपराधी चैन स्नैचिंग, लूट जैसे अपराध करने वाले जो अपराधी ऑन रिकॉर्ड जेल जा चुके हैं इनमें से कई लोग जमानत पर बाहर हैं। उनकी गतिविधियां क्या है, ये अपराध जगत में सक्रिय तो नहीं है इसकी जांच करने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया है। अगर उनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं पाई जाती है तो उनको छोड़ दिया जाएगा, नहीं तो उन्हे गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। 

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आज खोड़ा कॉलोनी में ऑपरेशन प्रहार खोड़ा कॉलोनी में अपराधियों खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके लिए नोएडा पुलिस ,दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने उन अपराधियों की सूची तैयार की थी जो यहां पर रहकर अपराध कर रहे थे या अपराध करके जेल गए थे और इस टाइम जमानत पर बाहर है इनकी गतिविधियों को उनके घरों में जाकर पुलिस द्वारा चेक किया जा रहा है।  गाजियाबाद में स्थित खोड़ा कॉलोनी की सीमाएं गौतम बुध नगर और दिल्ली से मिलती है इस का फायदा उठाकर अक्सर अपराध करने के बाद बदमाश इस इलाके में शरण लेते हैं। पिछले दिनो अलीगढ़ में जेवलर्स के वहाँ डकैती डालने वाले अपराधी यहाँ छुपे हुए थे जिन्हे नोएडा पुलिस एंकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।

Related posts

ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चोरी करने वाले गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का 20 लाख रुपए का सामान बरामद

Ajit Sinha

सदन का बहिष्कार नहीं करेगा इंडिया गठबंधन, इंडिया की तरफ से उठाए जाएंगे जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे- जयराम रमेश

Ajit Sinha

एक वर्ष पूर्ण होने पर कमिश्नर ने जनसंवाद कार्यक्रम में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़कर नागरिकों से सुझाव एवं फीडबैक लिए

Ajit Sinha
error: Content is protected !!