Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद

उत्तरप्रदेश रोडवेज बस के अंदर घुसी तेज रफ़्तार इनोवा गाडी, 4 की मौत,1 गंभीर, इनमें से दो शख्स फरीदाबाद के हैं।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र  में आगरा से नोएडा आने वाली लेन एक्सप्रेस वे पर खड़ी हुई आजमगढ़ से दिल्ली आ रही रोडवेज बस के पीछे तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार बस के नीचे घुस गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगो में से चार की मौत मौके पर हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसको  पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया है उसकी स्थिति  क्रिटिकल बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।   


रोडवेज बस के पीछे से टक्कर मारने के बाद बस में घुसी इनोवा कार का मंजर बता रहा है कि इनोवा कि रफ़्तार कितनी तेज रही होगी। इस इनोवा कार में वसुंधरा ,गाजियाबाद निवासी आशीष चौहान, अमर नगर, फरीदाबाद निवासी, आलोक कुमार गुप्ता, बसंतपुर इस्माइलपुर हरियाणा निवासी, मणिगंदन मायकन देवकर आगरा निवासी  फिरोज और प्रिंस पाल आगरा से नोएडा आ रहे थे।

जब इनोवो कार जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण ड्राईवर नियंत्रण खो बैठा और कार वहाँ पर खड़ी आजम गढ़ से दिल्ली आ रही रोडवेज की बस में जोरदार टक्कर मार दी,

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोडवेज बस के पीछे इनोवा कार अंदर घुस गई, जिसमें बैठे 5 व्यक्तियों में से आशीष चौहान ,आलोक कुमार गुप्ता, मणिगंदन मायकन देवकर, फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई, प्रिंस को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको  पुलिस अस्पताल में एडमिट कराया है उसकी स्थित क्रिटिकल बनी हुई है।

Related posts

फरीदाबाद: निर्माणधीन वर्कशॉप से सेटरिंग उतारते समय मजदूरों का सरिया हाईटेंशन तार से टकराया, धमाका, दोनों की मौत

Ajit Sinha

सर्दी के सितम से बचने के लिए जलाई आग से, झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का जला आशियाना,एक जलकर हुई मौत।

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!