Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -21 ए के एक कोठी के सामने,एक ब्यापारी से दो हथियार बंद लूटेरों ने लूटे साढ़े पांच लाख रूपए, बचाब में आई पत्नी पर चलाई गोली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -21 ए में आज रात करीब साढ़े नौ बजे एक ब्यापारी से हथियार बंद बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए जब पति के बचाब में आई पत्नी पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। हालांकि वह इस घटना में बाल -बाल बच गई और लूटेरे नोटों से भरे बैंग लेकर फरार हो गए। खबर हैं कि बैंग में करीब साढ़े पांच लाख रुपए थे। इस घटना के बाद पडोसी पत्रकार सुभाष शर्मा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल में कई बार फोन किया पर वहां पर किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होनें पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो को फोन किया पर उन्होनें भी अपना फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होनें एनआईटी थाने में फोन किया तब जाकर एक पीसीआर घटना स्थल पर पहुंची हैं और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में एनआईटी थाने के एसएचओ सुभाष कुमार का कहना हैं कि वारदात से पहले लूटेरों ने पुरी रेकी की हैं। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं ऐसा उनका मानना हैं। इस वक़्त मौके पर क्राइम ब्रांच की कई टीमें पहुंची हुई हैं और अपने अपने एंगल से मामले की जांच कर रहीं हैं।
पत्रकार सुभाष शर्मा का कहना हैं कि वह मकान 584 ,सेक्टर -21 ए हैं रहते हैं और उन्हीं के मकान के सामने मकान न. 551 हैं जिसमें मनप्रीत सिंह रहते हैं। उनका कहना हैं कि मनप्रीत सिंह का इंडिका वायर के नाम से एनआईटी बस अड्डे के सामने दूकान हैं। वह अपनी दुकान बंद कर के घर के लिए चले थे जैसे ही वह अपने घर के गेट के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही दो लड़के मौजूद थे। उन लड़कों ने उनसे नोटों से भरे हुए बैग छीनने की कोशिश की जब मनप्रीत सिंह अपना बैग नहीं छोड़ा तो दोनों लूटेरों ने उन्हें धक्का देकर निचे सड़क पर गिरा दिया।
इस दौरान शोर -शराबा सुन उनकी पत्नी ज्योति वहां पहुंची तो लुटेरों ने उनके ऊपर गोलियां चला दी के बाद लूटेरे बैंग लेकर फरार हो गए। इस गोलीकांड में ज्योति तो बाल -बाल बच गई। उनका कहना हैं कि इसके बाद वह वहां पहुंच गए और उन्होनें तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कई बार फोन किया पर पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होनें पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो को मोबाइल पर फोन किया पर उन्होनें भी अपना फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होनें एनआईटी थाना में फोन किया और वहां की पुलिस ने फोन उठाया तथा लूट की घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी तब जाकर एक 27 नंबर की पीसीआर पहुंची और फिर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की।

Related posts

’13 साल की उम्र में छाती पे गोली दी मार” फिर भी कहते हो 75 पार’लगी गोली की फोटो फेसबुक पर पोस्ट डालना पड़ा महंगा,गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

यूआईसी चेयरमैन भारत भूषण ग्रीन फिल्ड में बनने वाली सड़क पर 13 लाख की भागीदारी करने वाले बिल्डरों के नाम लेने से क्यों बच रहे हैं।

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव -2024 के लिए 67 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है -पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x