Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारत निर्वाचन आयोग ने की आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के आगामी विधानसभा आम चुनावों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग 2 दिवसीय हरियाणा दौरे पर है। आज पहले दिन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।इसके बाद आयोग ने मण्डल आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।इसके अलावा, राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्तों ने हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और प्रशासनिक सचिवों के साथ भी अहम बैठक की।हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने राज्य पुलिस नोडल अधिकारी के साथ आयोग को चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। कल आयोग प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक करेगा।

Related posts

दिल्ली/चंडीगढ़:जीवन के पहले से आखिरी कदम तक साथ चलने वाली ‘चप्पलें’ होंगी जेजेपी का चुनाव निशान

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; जरा बच कर चलना रे बाबा :पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी स्वंय ने 3160 वाहनों को चेक किए , 497 के चालान काटे।

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार अपने चुनिंदा लोगों को ही देती थी योजनाओं का फायदा, भाजपा कर रही है पूरे प्रदेश का भला: मोहन लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x