Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी की सिर में पत्थर मार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र पर शक करता था। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: खिड़की दौला थाना पुलिस ने आज पत्नी की चरित्र पर शक करने और उसकी हत्या करने के जुर्म आरोपी पति को गिरफ्तार किया हैं। वारदात में इस्तेमाल की पत्थर को पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया हैं। आरोपी पति के खिलाफ बीते 19 फ़रवरी को थाना खिड़की दौला में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।   
पुलिस के मुताबिक बीते 18 फ़रवरी को मृतका महिला अनुपमा देवी का झगड़ा रात तक़रीबन 10 बजे पति धर्मेंद्र से हुआ था और उसके सिर में पत्थर मार कर हत्या कर दी और अपने घर से फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि आरोपी पति का नाम धर्मेन्द्र निवासी गोपालपुर (काजुचक) थाना सरमैरा जिला नालन्दा,बिहार हैं।



इसके बाद आरोपी पति धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद गठित की गई टीम ने ततपरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पत्थर को बरामद कर लिया गया हैं। 

Related posts

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने नोएडा से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

शार्प शूटर दुकान पर गया था पक्षी व्यापारी की हत्या करने पर वहां पर उसका भाई मिला तो उसे ही गोली मार कर हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डीसी और पुलिस कमिश्नर ने सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!