Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सेक्टर -16 ब्रांच को फर्जी कागजात के जरिए 45 लाख रूपए का लगाया चुना,6 पर केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सेक्टर -17 थाना पुलिस ने वीरवार को एक महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत, नकली कागजात के जरिए धोखाधड़ी करके स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, सेक्टर -16 ब्रांच को 45 लाख रूपए का चुना लगाने का केस दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो इस केस में अभी बारिकी से जांच शुरू कर दी हैं, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाएंगें।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, सेक्टर -16 के चीफ मैनेजर अजीत सिंह ने बताया कि महेंद्र शर्मा निवासी फरीदाबाद, श्रीमती मालती शर्मा निवासी साऊथ दिल्ली,सत्य नारायण मंगला निवासी फरीदाबाद ,संजय कुमार निवासी साऊथ दिल्ली , राजीव मंगला व रमेश रावत निवासी दिल्ली ने एक सोची समझी साजिश के तहत फर्जी कागजात तैयार करके धोखाधड़ी से 45 लाख रूपए का होम लोन ले लिए और लोन का किश्त नहीं दिया। उनका कहना हैं कि जब इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की गई तो मालूम हुआ कि यह एक गिरोह हैं जिसने बैंक को जानबूझकर 45 लाख रूपए का चुना लगाया हैं।  इस संबंध में उन्होनें सेक्टर -17 थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता  की धारा 420, 467 , 468 , 471 व 120 बी के तहत केस दर्ज करवा दिया हैं और पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।



Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आज कार्ड धारकों को राशन न देने पर डिपो धारक पर कराया मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के दो अलग -अलग फ्लैटों से दिन दहाड़े लाखों गहने की चोरी के सनसनी खेज मामला आया सामने , कैमरे कैद। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सीएम को भेंट किया चैक,जेसी बोस विवि. ने केरल बाढ़ राहत हेतु दिया 5.3 लाख का योगदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x