Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आज कार्ड धारकों को राशन न देने पर डिपो धारक पर कराया मुकदमा दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद और खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने आज अचानक से गांव धौज के एक राशन डीपो में छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ये मालूम चला की डिपो धारक असल कार्ड धारकों को राशन न देकर, कहीं और सप्लाई कर रहा हैं। मिली गड़बड़ियों के आधार पर विभाग ने डिपो धारक के खिलाफ सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं , पुलिस ने इस मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त मिली कि गांव टीकरी खेड़ा इलाका थाना धौज, जिला फरीदाबाद में राशन डिपों धारक निवासी गांव टिकरी खेड़ा सरकारी राशन को असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके राशन वितरण में अनियमित्ताए बरती जा रही है तथा अचानक राशन के स्टॉक का निरीक्षण किया जाए तो स्टॉक पूरा नही मिलेगा।सहगल का कहना हैं कि इस सूचना के सम्बंध में उनके नेतृत्व में उप- निरीक्षक महेंद्र सिंह व सतीश कुमार द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के निरीक्षक सत्यनारायण के साथ उपरोक्त राशन डिपों केन्द्र का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर राशन डिपो पर डिपो धारक का ससुर हाजिर मिला। संयुक्त टीम द्वारा राशन डिपो केन्द्र का भौतिक निरीक्षण पर पाया कि राशन डिपो को मशीन नंबर FPS ID 108800400210 अलाट है और इसके साथ बिजोपुर व फतेहपुर तगा गांवों की राशन सप्लाई अटैच की हुई थी। उपरोक्त तीनों गांव के स्टॉक का भौतिक निरीक्षण पर ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार केवल सरसों का तेल 994 लीटर ज्यादा पाया गया है। निरीक्षक सत्यनारायण खाद एवं आपूर्ति विभाग द्वारा थाना धौज में उपरोक्त डिपो धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related posts

फरीदाबाद शहर में आधुनिक उपकरणों से लैस 52 इनोवा गाड़ी की गई तैनात ,प्रत्येक थाना क्षेत्र में तैनात की गई 2 गाड़ियां -सीपी

Ajit Sinha

गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगें होस्टल-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली तम्बाकू और पान मसाला की ब्रांडेड पैकिंग करके बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दफ़ाश -3 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x