Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सीएम को भेंट किया चैक,जेसी बोस विवि. ने केरल बाढ़ राहत हेतु दिया 5.3 लाख का योगदान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद ने बाढ़ से प्रभावित केरल के लोगों को अपना सहयोग देते हुए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5.3 लाख रुपये की राशि का योगदान दिया है। यह योगदान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दिया गया है।
विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की ओर से कुुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को 5.3 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
कुलपति ने कहा कि यह छोटा सा योगदान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा एकजुटता के प्रतीक तथा केरल के लोगों के प्रति उनकी चिंता के रूप में भेंट की जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तटीय राज्य केरल जल्द ही प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति से उबर जायेगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता में हाथ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय की सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि केरल में विकट बाढ़ के कारण लोगों को जीवन और संपत्ति का भारी नुक्सान उठाना पड़ा है और प्रत्येक व्यक्ति को इस संकट के समय में केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना दिखाते हुए हाथ बढ़ाना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद: प्रयास सोशल वेलफेयर की मदद से सैकड़ों टीबी मरीजों को सर्दी के मौसम में कम्बल व डाइट का किया वितरण ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लड़ाई-झगड़े में नुकीली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपित भाई पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नगर निगम का जवान उम्र का जई टेकचंद को 14000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्टेट विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x