Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के मिल्खा सिंह पार्क से एक काला नाग (जहरीला सांप ) को सपेरे ने पकड़ा,जंगल में उसे दिया छोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के मिल्खा सिंह पार्क से आज सुबह एक जहरीला सांप को सपेरे ने पकड़ा हैं, इस सांप की वजह से वहां के बच्चें दहशत में थे। सपेरे ने इस काले नाग को पकड़ कर फिर से जंगल में छोड़ दिया हैं। इस जहरीले सांप के कारण इस इलाके के बच्चे पिछले दो महीने इस पार्क में खेलने के लिए नहीं जा रहे थे। इस सांप के पकड़े जाने से फिर से इस पार्क में बच्चे खेलने अवश्य आएंगे।
कुलदीप सिंह का कहना हैं कि वह ग्रीन फील्ड कालोनी के फ्लैट नंबर -1701 , दुसरी मंजिल, ए ब्लॉक,फरीदाबाद में रहते हैं। उनके यहां पर मिल्खा सिंह पार्क हैं , जिसमें पिछले दो महीने से एक काला नाग जो जहरीला सांप हैं, को वहां के बच्चों ने खेलते वक़्त देखा था। इसके बाद से वहां के बच्चे उस पार्क में खेलने के लिए जाना बंद कर दिया था। जब भी बच्चे खेलने के लिए इस पार्क में जाते थे तो बच्चों की नजर अक्सर उस सांप के ऊपर पर जाती थी और वह डर कर बच्चे भाग कर अपने घर लौट आते थे। उनका कहना हैं कि इस सांप की वजह से इतना ज्यादा यहां के बच्चे डर गए थे कि वह लोग इस पार्क में खेलना तक बंद कर दिया था। इसके पहले भी कई बार इस सांप को पकड़ने की कोशिश की गई थी पर यह सांप कहीं छिप जाया करता था जिसके कारण सपेरा इस सांप को नहीं पकड़ पाता था। सपेरे ने आज सुबह फिर से इस सांप को पकड़ने की कोशिश की जिसमें वह सफल हो गया। उनका कहना हैं कि सांप काला नाग हैं और उसकी लंबाई तक़रीबन साढ़े पांच फुट लंबा हैं जिसे पकड़ कर सपेरा अपने साथ ले गया हैं और उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: चार गिरफ्तारियां, मीडिया की एंट्री बैन जैसे फैसले एबीवीपी के प्रदर्शन से डरा प्रशासन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खोरी गांव में सर्वे के नाम पर मजदूर परिवारों के साथ मजाक- मजदूर आवास संघर्ष समिति

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के के राव ने तुरंत प्रभाव से 25 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं, लिस्ट पढ़े।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x