Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -25 इलाके के इंपीरियल ऑटो कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की दर्जनभर गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -55 थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया ,सेक्टर 25 में देर रात इंपिरियल ऑटो कंपनी में भीषण आग लग गई जिसके चलते कंपनी में लाखों का नुकसान हो गया गनीमत रही कि घटना के समय सभी कंपनी के कर्मचारी कंपनी से बाहर आ गए और किसी की जान की हानि नहीं हुई ।घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई और सूचना पाते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर आग को काबू करने के लिए पहुंच गई लेकिन आग बड़ी होने के चलते आसपास की गाड़ियों को भी आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दर्जनभर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया । फिलहाल आग लगने के कारणों को शॉर्ट सर्किट होना बताया गया हैं। इस आग में लाखों रूपए के सामान जल कर ख़ाक हो गया।
धू-धू कर जलती दिखाई दे रही यह तस्बीर फरीदाबाद के सेक्टर 25 इलाके के इंपीरियल ऑटो कंपनी की है जिसमें रविवार की रात के तक़रीबन साढ़े बजे के अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके चलते कंपनी में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है । आग लगने के बाद तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास में जुट गई लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और इसी के चलते आसपास की गाड़ियों को भी आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक कंपनी में करोड़ों का माल जल कर स्वाहा हो गया । लेकिन गनीमत रही की आग लगते ही कंपनी के कर्मचारी कंपनी से बाहर आ गए और किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ फिलहाल आग के लगने के कारणों को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद में आज कोरोना संक्रमित के 155 नए मामले आए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पापा की 18 वर्षीय परी ने लीवर दान कर पिता को दी नई जिंदगी

Ajit Sinha

मुख्य अभियंताओं, एस ई, एक्सईएन , एसडीओ व जे ई को कारण वताओ नोटिस जारी, एसडीओ विनोद सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x