Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :प्रॉपर्टी डीलर अली की हत्या करने व उसके भाई रुस्तम पर कातिलाना हमले के आरोपी को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज दशहरे के दिन पल्ला इलाके के सूर्या विहार के पार्ट 3 में प्रॉपर्टी डीलरों के ऊपर ताबड़ तोड़ गोली चला कर हत्या व कातिलाना हमले करने के आरोपी को दिल्ली के संगम बिहार से गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को पुलिस बरामद करेगीं और उसमें किन किन लोगों के संग्लिप्ता हैं उसके बारे में पूछताछ करेगी
इंचार्ज नवीन कुमार का कहना हैं कि 19 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे दशहरे के दिन सूर्या विहार के पार्ट 3 में प्रॉपर्टी डीलर अली खान व रुस्तम जब अपने कार्यालय में मौजूद थे। उस समय उसे हमलाबारों ने गोली मार दी गई थी जिसमें अली खान की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि उसका भाई रुस्तम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका ईलाज अभी भी एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। इस संबंध में पल्ला थाने में मुकदमा नंबर -112 दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 ,307 , 34 ,452 ,आर्म एक्ट को दर्शाया गया था। इस केस के मुख्य आरोपी रवि कुमार निवासी विनय नगर ,अगवानपुर ,पल्ला ,फरीदाबाद को दिल्ली के संगम विहार इलाके से गिरफ्तार किया हैं।
उनका कहना हैं कि आरोपी रवि से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि कूड़ा डालने को लेकर अली खान व उसके भाई रुस्तम खान के साथ काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों का आपस में समझौता भी हो गया था। इसके बाद भी अली खान के हरकतों में कोई कमी नहीं आई। उसने यह भी पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की रात उसके यहां भगवती जागरण चल रहा था। जागरण के पंडाल के पास कोई गंदी चीजों को उसने डाल दिया था जिससे उसके मन में अली खान के प्रति रंजिश पैदा हो गया और वह दशहरे वाले दिन 19 अक्टूबर की रात को जब वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। उसने अली खान व उसके भाई रुस्तम को गोली मार दी ,जिससे अली खान की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई रुस्तम गंभीर से घायल हो गया जिसका ईलाज अब भी एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सूरजकुंड के नजदीक खोरी गांव के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू, 5 से अधिक इकठ्ठे होने पर कार्रवाई।     

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस 2021 में ’क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ करेगी स्थापित-डीजीपी 

Ajit Sinha

शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x