Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:विवाद के चलते ससुराल पहुंच दामाद,  ससुर व पत्नी पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार, थाना खेड़ी पुल पुलिस की कार्रवाई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारत कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पहुंचकर ससुर व पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला करने के मामले में थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद की टीम ने आरोपित  इमरान निवासी गांव तिलबेगमपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता इन्साद अली निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी इमरान के साथ हुई थी। पिछले करीब 5 वर्षों से आरोपित उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। गत 3 नवंबर को आरोपित उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से उस पर व अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ी पुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वह अपने पिता के घर चली गई थी। उसके द्वारा फोन न उठाने से गुस्साए आरोपित ने ससुराल पहुंचकर विवाद किया और विरोध करने पर पेपर काटने वाले कटर चाकू से ससुर व पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

एक बहुमंजिला सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

मेरे क्षेत्र में चल फिर मैं तुम्हें बताऊंगा, ये चैलेंज दोनों दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया,उसकी आरोपितों ने हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरौला मर्डर केस का मुख्य आरोपी हरनाम सिंह पैर में गोली लगने से घायल, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x