Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हरौला मर्डर केस का मुख्य आरोपी हरनाम सिंह पैर में गोली लगने से घायल, पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-5 हरौला में हुए पूरे परिवार को छुरे से हमला करने  वाला सिरफिरा कातिल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सोमवार रात नोएडा के सेक्टर- 15 में पुलिस और आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में मुख्य आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल खूनी छुरा और अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।शनिवार रात की उस खौफनाक वारदात के बाद से ही नोएडा पुलिस की चार टीमें बरेली से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक खाक छान रही थीं। इसी बीच सोमवार की रात पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। नोएडा की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम सेक्टर 15 के पास चेकिंग कर रही थी, तभी स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया, तो खुद को घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से स्कूटी सवार बदमाश घायल हो गया हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी नोएडा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए आरोपित  की पहचान बरेली के हरनाम सिंह उर्फ हरिराम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली, तो इसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल यानी वो खूनी छुरा और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हरनाम पर पहले से ही आबकारी अधिनियम और वाहन चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ और तफ्तीश में इस खूनी खेल की मकसद भी साफ हो गया । सुरेंद्र शर्मा की बड़ी बेटी से पड़ोस में ही एसी रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले हरनाम की दोस्ती थी। हरनाम युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन सुरेंद्र शर्मा के परिवार को यह मंजूर नहीं था और उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था। जब हरनाम ने इसका विरोध किया और बदतमीजी की, तो सुरेंद्र शर्मा ने उससे अपना मकान और दुकान दोनों खाली करवा दिए। इसी बात से हरनाम के सिर पर खून सवार हो गया। दुकान और मकान छीनने और शादी टूटने की खुन्नस में उसने शनिवार की रात छत के रास्ते घर में एंट्री की और बरामदे में सो रहे सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू देवी और दोनों बेटियों पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मां संजू देवी की मौत हो गई, जबकि पिता और बड़ी बेटी अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।”मनीषा सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर इस खूंखार कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित  हरनाम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां से ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर सख्त से सख्त कानूनी सजा दिलाई जाएगी।

Related posts

अवैध हथियार पकडवाने में पुलिस का करें सहयोग, ज्वाइंट सीपी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर कार्रवाई के लिए बनाई गई है समिति

Ajit Sinha

प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने और शव को पेट्रोल डाल कर जलाने का आरोपित मुठभेड़ के बाद, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सड़क में बने गड्डो में धान की रोपाई की-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x