Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

खेलते समय हुई कहासुनी, बच्चे पर चाकू से घोंपकर सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित बच्चा पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 4 अक्टूबर को थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-55, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार यामिन निवासी सेक्टर-56, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 4 अक्टूबर को उसका नाबालिग बेटा अपने एक दोस्त के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान बेटे के दोस्त ने नुकीली वस्तु/चाकू से उसके बेटे की छाती पर हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत  पर थाना सेक्टर-58 , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस चौकी सेक्टर-55 , फरीदाबाद की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपचारी बालक और शिकायतकर्ता के बेटे के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अपचारी बालक ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिग बच्चे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Related posts

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला रिटायर्ड फौजी अरेस्ट।

Ajit Sinha

क्राइम की विशेष टीम ने  दिल्ली हिंसा के दौरान पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ और हत्या करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शर्मनाक : एक शख्स ने 16 वर्षीय एक लड़की को रेप कर,गर्भवती बनाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया ,केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x