Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच वर्ष से फरार दो आरोपितों को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच सालों से फरार दो आरोपितों को पुलिस चौकी संजय कॉलोनी व अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अमित और विनोद है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित अमित निवासी जनता फ्लैट पुल प्रहलादपुर, दिल्ली व विनोद निवासी सुभाष चौक नंगला पार्ट-2 सारण को थाना मुजेसर ने धोखाधडी के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में सुनीता निवासी गांव लिखी होडल, पलवल ने शिकायत दी जिसमें बताया कि उसने एक 100 गज की प्लॉट गौछी संजय कॉलोनी में 16,00,000/-रूपए में वर्ष 2018 में खरीदी थी।

जब शिकायत कर्ता प्लॉट में मकान बनाने  के लिए गई तो वहा पर 4-5 लोगों के द्वारा उसके साथ झगडा करने लगे और प्लॉट को अपना बताया और रजिस्ट्री भी दिखाई। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में दी गई। जिसके संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम के द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व में सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी व अपराध शाखा टीम की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपित अमित और विनोद गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

Related posts

होटल व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी व होटल के बाहर फायरिंग करने वाला नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha

सूरजकुंड: 15-17 जुलाई से फरीदाबाद में हरियाणा भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियाँ हुई पूर्ण

Ajit Sinha

हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो खूंखार बदमाश विक्की व चंद्रभान को क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x