Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:नवनिर्वाचित प्रधान व टीम ने किया वकील मतदाताओं की सीटों पर जाकर धन्यवाद। ​

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में सोमवार का दिन नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के प्रधान और उनके जुड़े वकीलों ने सभी अधिवक्ताओं का हर सीट पर जाकर धन्यवाद किया।हाल ही में 11 सितंबर 2026 को संपन्न हुए बार एसोसिएशन के चुनावों में प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद, आज कोर्ट परिसर में प्रधान बॉबी रावत,बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य प्रदीप परमार,वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ,जोगेंद्र चौहान,नकुल चपराना, जोगिंदर नर्वत,ओ पी यादव,कंवर भान,सुमेनदर रावत,संजय गौड़,का सीटें पर भव्य स्वागत किया गया। जीत की इस खुशी में वकीलों और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

नवनिर्वाचित प्रधान बॉबी रावत जैसे ही फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद वकीलों, अधिवक्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके मान-सम्मान में वकीलों ने उन्हें भारी-भरकम फूल-मालाएं पहनाईं और नोटों की मालाएं भेंट कीं। इस दौरान पूरा कोर्ट परिसर बार एसोसिएशन के नए प्रधान के समर्थन में लगाए गए नारों और उत्साह से गूंज उठा। जीत के इस जश्न को और मीठा बनाते हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और मुंह मीठा कराया। कोर्ट परिसर में विशेष तौर पर कचौड़ी और मिठाइयों का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। हर तरफ उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा था।इस भव्य स्वागत से अभिभूत होकर नवनिर्वाचित प्रधान ने बार एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों और मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
“यह जीत मेरी अकेली की नहीं, बल्कि फरीदाबाद बार एसोसिएशन के हर एक वकील की जीत है। वकीलों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उनके मान-सम्मान और कोर्ट परिसर के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा।” बॉबी रावत ने सभी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वे वकीलों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के बीच वकीलों का उत्साह देखते ही बनता था।इस मौके पर महेंद्र कौशिक,प्रदीप चपराना,अनुज शर्मा,गौरव चपराना,महेश शर्मा ,आमिर खान,महेन्द्र चौधरी ,व सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद:कोतवाली थाना पुलिस ने आज एनआईटी क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नॉएडा: ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में डूबी दो बड़ी गाड़ियां, ओल्ड अंडरपास में डूब गया ट्रैक्टर,शहर हुआ जलमग्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक शहर : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x