अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला राइडर को एक कार चालक ने चलती अवस्था में टक्कर मार कर सड़क पर गिराने के मामले में थाना सेक्टर -56 , गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि इस मामले में महिला राइडर ने थाना सेक्टर -56 , गुरुग्राम पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपित कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा, और वारदात में शामिल कार को जब्त किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार ,दिनांक 14.09.2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो जिसमें गोल्फ-कोर्स रोड पर एक कार चालक ने एक बाइक राइडर महिला को टक्कर मारने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें गुरुग्राम पुलिस को पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपित कार चालक के विरुद्ध थाना सेक्टर-56,गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया है। उनका कहना है कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा अंकित किए गए मुकदमे में आरोपित को भी जल्दी ही काबू करके गिरफ्तार किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस द्वारा कानून की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की नीति है। गुरुग्राम पुलिस कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी तथा इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने वालों की विरुद्ध स्वतः संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही करेगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

