Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, पति-पत्नी सहित 5 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:संजय एनक्लेव निवासी राजकुमार पांचाल के साथ शादी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48, फरीदाबाद की टीम ने पति-पत्नी सहित 5 आरोपितों को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गत 3 जुलाई को काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम दानिश चमन (35), महविश दानिश (27) (महिला) , सचिन (27), संजीव (52),निवासी अलीगढ़ व प्रदीप (34) निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश  के है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सारन में राजकुमार पांचाल की शिकायत पर शादी का झांसा देकर ₹40000 से अधिक की ठगी करने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसको लडकी देखने के लिए 2/3 बार अलीगढ, उत्तर प्रदेश बुलाया गया परंतु उसको लड़की पसंद नहीं आई, फिर उसके फोन पर एक पूजा नाम की लडकी की फोटो भेजी गई, जिसको उसने पसंद किया।
दिनांक 5 सितंबर 2025 को रानी, लड़की पूजा व उसका परिवार अलीगढ से उसके घर भी आया था तथा टीका के 11000 रुपए ले लिए इसके बाद शादी की प्रक्रिया के लिए उन्होंने शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये लिए  तथा 7 सितंबर 2025 को अलीगढ़ स्थित मंदिर में शादी करने की बात कही। वह 7 सितंबर को मंदिर भी पहुंचा परंतु वहां कोई नहीं आया। इस प्रकार उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।जांच में सामने आया कि बंटी उर्फ़ अविनाश, राजकुमार पांचाल का जानकार था।  राजकुमार पांचाल ने घर की परिस्थितियों को देखते हुए बंटी को अपनी शादी करवाने के लिए  कहा था‌। जिस पर बंटी ने अपने जानकार के माध्यम से एक महिला रानी उर्फ लक्ष्मी को शिकायतकर्ता के लिए लड़की देखने बारे कहा था। रानी रिश्ते करवाने का काम करती है। रानी ने 2/3 बार राजकुमार पांचाल को अलीगढ़ बुलाया।  परंतु ठगी की बात नहीं बनी। फिर रानी ने बंटी के जरिए उसके पास आरोपिता महविस दानिश का फोटो पूजा नाम बता कर भेजा। जिसका फोटो पसंद आने के बाद आरोपित प्रदीप को लडकी का चाचा, संजीव को काका, सचिन को बिचोलिया, दानिश चमन भाई व खुद लडकी की बडी बहन बनकर 5 सितंबर को शिकायतकर्ता के घर फरीदाबाद आई, टीका के नाम पर ₹11000 और शादी की तैयारी के लिए 6 सितंबर को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये ले लिए । शादी के लिए 7 सितंबर की तारीख निश्चित की गई। इस तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला आरोपिता महविश दानिश, पूर्व में भी इसी प्रकार से ठगी करने के मामले में 2 बार जेल जा चुकी है वहीं प्रदीप पूर्व में अलीगढ जेल व डासना नोएडा जेल में ठगी के मामलो में जेल में जा चुका है। मास्टरमाइंड रानी की तलाश के लिए अपराध शाखा की टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ :फोन कर अपहर्तशख्स को छोड़ने हेतु 80 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित मुठभेड़ के बाद अरेस्ट – छुड़ाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हुड्डा को जल्द मिलेंगें 500 से 600 करोड़ रूपए , किसानों को जल्द दिए जाएगें मुआवजें के पैसे। यशेंद्र सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूसरी यूनियन से इस्तीफा दे कर्मचारी नेताओं ने एचएसईबी वर्कर यूनियन का दामन थाम ली: लेखराज चौधरी ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x