Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ऑटो लूटने के मामले में 4 आरोपित गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 30 जून को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के पास एक ऑटो चालक से ऑटो, फोन व पैसे लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 3 जुलाई को 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुमिरन (20) व नितिन (20) निवासी ओल्ड फरीदाबाद, मदन (24) निवासी बल्लभगढ़ व सुभाष (23) निवासी खेड़ी पुल, फरीदाबाद है। 
 सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, अमन यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गत 30 जून की रात को आरोपित ओल्ड फरीदाबाद से शिकायतकर्ता के ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे। मदन, नितिन, सुमरन पीछे व सुभाष आगे बैठ गया था। जब NHPC फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सुमरन ने ऑटो चालक की गर्दन पर चाकू लगा दिया और तीनों ने उसका फोन व जैब में रखे पैसे निकाल लिए  तथा ऑटो सहित वहां से फरार हो गए। सुभाष इस घटना का मास्टरमाइंड है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। नितिन का भी आपराधिक रिकॉर्ड है।उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को संदीप निवासी अनखीर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ के बीच ऑटो चलाता है। गत 30 जून की रात को समय करीब 9:30 बजे 4 लडके ओल्ड चौक फरीदाबाद से बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे थे। जब NHPC फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे बैठे एक लडके ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसका ऑटो, फोन व पैसे छीनकर वहां से फरार हो गए । शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद के निर्माणधीन अमृता हॉस्पिटल के बेसमेंट में भरे हुए बारिश की पानी में करंट लगने से दो लोगों की मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने पांच थानों के एसएचओ और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नागरिकों ने जताया आभार: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से भेंटकर किया धन्यवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x