Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तीन ऐसे पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जो अपने मासूम बच्चों से सरेआम भीख मंगवाते थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तीन ऐसे पिता के खिलाफ मुकदमा किया हैं जो अपने मासूम बच्चों भीख मांगवाने का कार्य किया करते थे। पुलिस पूरे सरगर्मी के साथ तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। उप -निरीक्षक राम अवतार की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 76 जे जे एक्ट के तहत मुकदमा किया।
एसएचओ प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बल्लभगढ़ की अंबेडकर चौक पर शनिवार के तीन लड़के सरेआम घूम -घूम कर लोगों से भीख मांग रहे थे जिसकी उम्र तक़रीबन 8, 9 व 11 साल हैं। जब इन बच्चों से एक-एक करके पूछताछ की गई तो बच्चों ने बताया कि उसके पिता उसे भीख मांगने के लिए अंबेडकर चौक, बल्लभगढ़ में रोजाना भेजते हैं और भीख में जो भी पैसा उसे मिलता हैं.वह सब उसके पिता ले लेते हैं। उनका कहना हैं कि तीनों बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किए गए थे जहां पर तीनों बच्चों के ब्यान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उनके थाने में तैनात उप -निरीक्षक राम अवतार की शिकायत पर तीनों बच्चों के पिता लालटा, रूप सिंह, छोटे लाल के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 76 जे जे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और अब तीनों आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी और चाचा चौधरी ने फैलाई सड़क सुरक्षा जागरूकता।

Ajit Sinha

हरियाणा में एसीएस स्तर के अधिकारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -37 थाना क्षेत्र में एक दीक्षित दंपति की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने दोनों शवों को शव गृह में रखवा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x