Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी और चाचा चौधरी ने फैलाई सड़क सुरक्षा जागरूकता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (FSCL) फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के संबंध में अपने नागरिकों को शिक्षित और संलग्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सड़क सुरक्षा के एवज में, FSCL ने हाल ही में चाचा चौधरी , भारतीय सुपर हीरो जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता है और जुपिटर से आए उनके विशाल मित्र साबू के साथ हाथ मिलाया है। अपने प्रयासों के तहत, FSCL ने सड़क सुरक्षा व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक आकर्षक पोस्ट द्वारा संदेश जारी किया है। इस रचनात्मक संदेश में दोपहिया वाहनों पर हेलमेट नहीं पहनने के एक प्रमुख सुरक्षा मुद्दे को साझा किया गया है।

इस मुद्दे पर बोलते हुए, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ गरिमा मित्तल ने कहा, “चित्र शब्दों की तुलना में बहुत तेजी से और बहुत अधिक सटीक छाप छोड़ते हैं। हम बड़ों और बच्चों दोनों के लिए सड़क सुरक्षा शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और चाचा चौधरी इन कॉमिक स्ट्रिप्स के माध्यम से हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी मदद करेंगे।डायमंड टून्स के निदेशक मनीष वर्मा ने कहा, “चाचा चौधरी लोगों में व्यवहार परिवर्तन लाने का सबसे अच्छा माध्यम है। इस प्रतिष्ठित कॉमिक करैक्टर की शक्ति और प्रभाव सभी आयु वर्ग और सामाजिक प्रोफाइल के लोगों तक पहुंचने में बेहतर काम करता है।

Related posts

फरीदाबाद: शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए 8 महीनों से भटक रहे दो स्पोर्ट्स शूटर का सीपी ओ. पी. सिंह ने बनाया शस्त्र लाईसेंस-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने अवैध पानी, सीवर जुड़े कनेक्शनों को काटने के दिए आदेश।

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा स्पेशल लोक अदालत का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x