Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला द्वारा वर्ल्ड मार्क मॉल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपित सीए पति अमित सिंघल को पुलिस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
महिला द्वारा वर्ल्ड मार्क मॉल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में थाना सेक्टर 65 गुरुग्राम की टीम ने आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित पति का नाम अमित सिंघल उम्र 33 वर्ष , निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश है। महिला जागृति ने मंगलवार की शाम को वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। आरोपित अमित सिंघल चार्टेड अकाउंटेंट का काम करता है। इस संबंध में थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत आरोपित पति अमित सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।  
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.05.2026 को थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में सूचना प्राप्त हुई थी वर्ल्ड मार्क मॉल सेक्टर-65, गुरुग्राम की पांचवी मंजिल से एक लड़की कूद गई है। जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि कूदने से घायल लड़की जागृति को अस्पताल ले जाया गया है। जिसके कुछ समय बाद सूचना प्राप्त हुई कि कूदने से घायल हुई लड़की को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा शव का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया तथा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। मृतका जागृति के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी बहन जागृति (उम्र-32 वर्ष) की शादी 2023 में मेरठ के अमित नामक व्यक्ति से की थी। उसकी बहन गुरुग्राम में ही एक कंपनी में काम करती थी। शादी के बाद उसकी बहन को उसका पति उसको परेशान करता था तथा मारपीट भी करता था जिससे परेशान होकर उसकी बहन ने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित पति अमित सिंघल पुत्र संजय सिंघल उम्र 33 वर्ष निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। इसके आगे की कार्रवाई जारी हैं। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पुलिस लाईन गुरुग्राम, मानेसर व भौंडसी में लगभग 1.5 करोड़ की रुपए में तैयार की गई ई-लाईब्रेरियों का डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:7 रेंजों में एकसाथ ऑपरेशन, 4 ट्रैप सफल—लाइनमैन से लेकर एसएचओ तक रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

सड़कों के गड्ढे भी आप भरे, गुड़गांव निवासी सरकार से कोई उम्मीद न रखें- आम आदमी पार्टी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x