Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब ये मंत्रीगण जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समितियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे-लिस्ट पढ़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी मंत्रियों को लोगों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के लिए विभिन्न जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के लिए जिलावार आवंटन आदेश जारी किये हैं।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय के एक परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम व सिरसा जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री अनिल विज यमुनानगर जिले की, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी व हांसी जिलों की, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा पलवल व सोनीपत जिलों की, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नूंह व महेंद्रगढ़ जिलों की तथा सहकारिता मंत्री डॉ.अरविन्द कुमार शर्मा हिसार व चरखी दादरी जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल व कैथल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा पानीपत व झज्जर, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी अंबाला व फतेहाबाद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव फरीदाबाद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर भिवानी तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जींद जिले की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts

चंडीगढ़: राजस्व विभाग के 1 तहसीलदार, 5 नायब तहसीलदार और 1 रिटायर्ड नायब तहसीलदार को सस्पैंड किया गया है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

‘‘महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा‘‘ विषय पर पंचकूला में आयोजित किए गए दो दिवसीय सम्मेलन का समापन

Ajit Sinha

दबाव बना कर रिश्वत लेने के मामले में कांस्टेबल प्रदीप कुमार पकड़ा गया. इससे पहले एएसआई जसबीर को अरेस्ट किया गया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x