Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लूटेरों बिल्डरों द्वारा बनाई गई अवैध चौथी मंजिल, दुकानें और कब्जाधरियों पर कब कार्रवाई होगी डीटीपी साहब।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम, कानूनी नियमों को सरेआम ठेंगा दिखा कर, फ्लैट खरीदारों को धोखाधड़ी व जालसाजी करके लूटने वाले कई बिल्डरों के बिल्डिंगों पर जल्द सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। 10 से अधिक ऐसे बिल्डिंगों की पहचान की गई है, जिन्होनें 30 फुट रोड पर तीन मंजिल का नक्शा बना कर उसमें 4 मंजिल बिल्डिंग बना ली है। इनमें से एक बिल्डर ने सारी हदें पार कर ली है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 30 फुट रोड पर तीन मंजिल का नक्शा पास करा करके,तीन फ्लैटों के ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट बना ली, ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ करके, चौथी मंजिल की ओक्कुपेशान सर्टिफिकेट बना ली, और एक सरकारी बैंक से एक करोड़ रुपए का लोन करवा अवैध चौथी मंजिल वाली फ्लैट को बेच दी। इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा, फरीदाबाद की किसी एक ब्रांच में की गई, किसी एक मंत्री से सिफारिश करवा कर मामले को खत्म करवाने की सफल कोशिश की है।

और कोई भी सही जानकारी लेने के लिए उस बिल्डर को फोन करता है, तो उसको अपने वकील से फोन करवा देता है। वह वकील कहता है कि वह बिल्डर मेरा आदमी है, उसके खिलाफ कोई करवाई और कोई खबर मत लिखों, इससे उसका बिगड़े हुए हालत को और बिगाड़ देता है। जल्द ही उन सभी 10 बिल्डिंगों के नंबरों, जिनकी पहचान की गई है, को उजागर खबर के माध्यम से करी जाएगी। इससे पहले 2203 नंबर पर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम द्वारा बीते शुक्रवार को एक नोटिस चस्पा की गई है जो कि दूसरी नोटिस है। बिल्डिंग के निचली हिस्सों में 5-6 दुकानें पहले से अवैध रूप से चली आ रही है। इसके अतिरिक्त एक और नई दुकानें बना ली गई है। इसके ऊपरी मंजिल पर फ्रंट और पिछले हिस्सों में पूरी तरह कवर ली है,अब इसके ऊपरी मंजिल, यानी दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड के प्लॉट 2121 जो रिहायशी प्लॉट है पर अवैध रूप से दो दुकानें बना कर किराए पर चढ़ा दी हैं,उससे किराया वसूला जा रहा है और सड़क पर बड़ी सी शेड बना ली हैं। इससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। प्लॉट नंबर 2010, जोकि 30 फुट रोड हैं पर चार मंजिल बनी हुई हैं, प्लॉट नंबर -3193 व 3194, 2066, 761 , 161 , 1836 , 161 , 1978 , 2529 , 2453 पर जो बिल्डिंगें बनी हुई हैं , में एक्स्ट्रा कवरेज की गई है, को फ्लैट्स खरीदारों को अंधेरे में रख कर, उनसे कई लाखों में लूटने का प्लानिंग हैं, बहुत से लोग ऐसे बिल्डरों के हाथों बुरी तरह से लूट चुके है। और लोग आज तक अपने कर्जदार का कर्ज उतार रहे होंगे।लोगों की जिला प्रशासन से मांग है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लूटेरे बिल्डरों और अवैध कब्ज़ा धारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि महंगाई के दौर में कड़ी मेहनत से कमाई गई पैसों को धोखे से बिल्कुल लूट न सकें।

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने  राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ । 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस प्रत्येक जिले में स्थापित करेगी साइबर रिस्पांस सेंटर- डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित के 24 नए मामले आए हैं जो अब बढ़ कर 327 तक पहुंच गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x