Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद लोकसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों ने आज दाखिल किए नामांकन पत्र: जिला निर्वाचन अधिकारी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अन्तिम दिन सोमवार को बीजेपी के कृष्ण पाल, निर्दलीय श्री अतुल, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की श्रीमती बृजबाला, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के शिव नारायण, जन शक्ति दल के स्वतंत्र सिंह, निर्दलीय नीरज, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी के रणधीर सिंह, लोकतांत्रिक जन शक्ति पार्टी के स्कीला हुसैन और आरक्षण विरोधी पार्टी के सुमित कुमार ने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज सोमवार को कुल 9 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए गत विगत सोमवार 29 मई को अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया था। सोमवार को अन्तिम दिन तक 28 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जबकि कवरिंग कैंडिडेट के प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से कुल नामांकन की संख्या 32 बनती है।

Related posts

विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाया एनआइटी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा, सरकार ने हटाने का दिया आश्वासन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार में बने मिठाइयों के लिए नमूने।

Ajit Sinha

चौरासीपाल के सरदारी ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को पगड़ी पहना कर दिया समर्थन, देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x