Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : बदर पुर बॉर्डर -सराय नेशनल हाइवे दो पर टोल कर्मचारियों ने लगाया था जाम, पुलिस ने जाम खुलवाया, अब टोल फ्री चल रहा हैं, पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सराय -बदरपुर बॉर्डर पर आज टोल कर्मचारियों ने पिछले दो महीनों से लगातार वेतन नहीं मिलने की वजह से नेशनल हाइवे 2 पर जाम लगा दिया। उनके सड़कों को उतरने की वजह से टोल बूथों पर गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई जिसे बाद में पुलिस ने समझा बुझा कर खुलवा दिया और थोड़ी देर के लिए टोल फ्री चलने देने को कहा। अब खबर हैं कि इस वक़्त टोल बूथ बिल्कुल फ्री चल रहा हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोल बूथों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को टोल कंपनी ने पिछले दो महीनों से वेतन नहीं दिया हैं जिसकी वजह से टोल बूथों के  कर्मचारियों  को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं से खफा होकर आज टोल कर्मचारियों ने टोल बूथों पर जाम लगा दिया इस कारण से नेशनल हाइवे 2 पर स्थित टोल बूथों पर गाड़ियों की लंबी -लंबी कतारें लग गई और नेशनल हाइवे दो पर तगड़ा जाम लग गया। इस जाम की खबर लगते ही यातायात व सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गईं और प्रदर्शन कर रहे टोल कर्मचारियों को समझा बुझा कर जाम को खुलवा दिया। क्यूंकि जाम जाएदा था इस कारण से सराय थाने के एसएचओ सोहन पाल ने टोल कंपनी के प्रशासनिक अधिकारीयों से बात की और थोड़ी देर के लिए टोल फ्री करवा दिया जिससे से नेशनल हाइवे दो जाम कम हो जाएं। यातायात पुलिस की मानें तो इस वक़्त तो टोल फ्री चल रही हैं और आने -जाने वाले बूथों पर कोई टोल टेक्स नहीं लिया जा रहा हैं।

 

Related posts

नई दिल्ली: देश बेटा अभिनंदन लौटेंगे: स्वागत के लिए देश तैयार :आज वतन लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, भारत की बड़ी जीत

Ajit Sinha

बंगाल के महाधिवक्ता जयंत मित्रा ने इस्तीफा दिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने कियातिगांव राजकीय महाविद्यालय में हवन के साथ नववर्ष का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x