Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल का 63 साल के उम्र में निधन हो गया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल का 63 साल के उम्र में निधन हो गया। विनोद गोयल पिछले 8 -10 दिनों से लिवर में ज्यादा दिक्कत होने के कारण उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। जहां कल रात उनका निधन हो गया। 
खबर के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार ओल्ड फरीदाबाद नहरपार के मवई रोड स्थित  श्मशान घाट में सुबह साढ़े 10 बजे किया जाएगा। विनोद गोयल एक सरल स्वभाव के इंसान थे, वह अपने जीवन काल में आमजन या  अपने लोग सभी लोगों से उनका मधुर संबंध रहा हैं। वह समाज में रहने वाले सभी लोगों के सुख -दुःख में अक्सर शामिल होते रहे हैं। उनके निधन की खबर से उन के मिलने जुलने वाले लोगों को काफी दुःख हैं। इस दुःख की घडी में उनका सारा परिवार और उनके मिलने जुलने वाले सभी साथी लोग उनके परिजन के साथ खड़े हैं। भगवान उनके परिजनों को इस दुःख को बर्दाश्त करने की शक्ति दें।  और उनकी आत्मा को शांति दें और सही स्थान दे। 

Related posts

जब से सत्ता संभाली हमारी सरकार ने बिना भेदभाव हर विधानसभा में करवाया समान विकास- मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा: सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है-वेबसाइट पर देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने सोसाइटी एक्ट में सुझाव प्रक्रिया के लिए जारी किया मेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!