Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

आईपीओ में निवेश के नाम पर 25,35,322-/ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में IPO में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दो आरोपित मैदापुर वरुण रमेश भाई निवासी ओपेरा हाउस डी मार्ट रोड सूरत गुजरात व उदित फलदू निवासी न्यू विश्वास नगर मवदी प्लॉट राजकोट गुजरात को राजकोट से गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-19, फरीदाबाद में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमे उसने आरोप लगाया कि उसके पास ठगों द्वारा एचडीएफसी सिक्योरिटीज में निवेश करने के लिए व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें रियायती दरों पर विभिन्न आईपीओ में शेयरों की सदस्यता प्रदान करने बारे जानकारी थी। सदस्यता लेने के बाद शिकायतकर्ता को ‘एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऑफिशियल’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहॉ स्टॉक व IPO में निवेश के बारे में अपडेट दिया जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता का ‘एचडीएफसी वीआईपी’ ऩामक एप पर IPO में निवेश करने के लिए खाता खोला गया जिस पर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 25,35,322-/ रुपये IPO में निवेश किए तथा जब पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया। जिसपर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि मैदापुर वरुण रमेश भाई ने पहले से गिरफ्तार खाताधारक कुलदीप अरविन्द भाई चोडवादिया का खाता लेकर आगे उदित फलदू को दिया था तथा उदित ने यह खाता आगे ठगों को दे दिया। दोनों आरोपित 12वीं पास हैं,वरुण गाड़ी चलाता है तथा उदित राजकोट में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। खाते में ठगी के कुल 1.5 लाख रुपये आए थे। आरोपितों  को आगामी पूछताछ के लिए  न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

आईएमटी के पास दो अजगर दिया दिखाई ,एक अजगर को  पकड़ा ,दूसरा अजगर चला गया नहर के किनारे जंगल में  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला एवं बाल विकास परियोजना ने आज जिला के गांव नीमका में बेटी बचाओ बेटी पढ़़ाओ के कार्यक्रम का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैक्टर 3 चौकी इंचार्ज रामनाथ व एएसआई क्राईम ब्रांच, सैक्टर 85 सुरेन्द्र डागर के सहयोग ने 8 फुट लम्बे अजगर को ज़िंदा पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x