Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल इलाके में एक गूंगी व नाबालिग लड़की के साथ रेप, 50 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना खेड़ीपुल इलाके की एक कालोनी में एक गूंगी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस संबंध में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने आरोपित शख्स के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की उम्र लगभग 50 साल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की जोकि बोल नहीं सकती और सुन नहीं सकती हैं, के साथ पड़ोस में रहने वाले 50 वर्षीय एक शख्स लगभग 6 महीने से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जब लड़की तबियत बिगड़ी तो उसकी मां लड़की को लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गई। उस वक़्त मां को पता चला की उसकी बेटी प्रेग्नेंट हैं। वहां से वह अपनी बेटी को लेकर घर आ गई और उससे सही से और सख्ती से पूछताछ की तो उसने इशारे से उस शख्स के बारे में बताया जो शख्स उसके साथ गलत काम किया था।

उस वक़्त उसके घर के सामने से वह शख्स गुजर रहा था।इसके बाद उसकी मां खेड़ीपुल थाने आ गई। और महिला ने उसकी बेटी के साथ घटित घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, आरोपित को  गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की उम्र लगभग 50 साल बताया गया हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: तेज हवाओं के साथ आज हुई हल्की बारिश से दिल्ली -एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तिथि तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

Ajit Sinha

जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 26 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए, निर्वाचन अधिकारी अतुल द्विवेदी। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!