Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस का एक सिपाही अपने दोस्तों संग एक शख्स की पीट-पीट कर किया मर्डर- शव को गंग नहर में फेंका, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर एरिया में एक गुमशुदा शख्स की तलाश पूरा पुलिस थाना कर रहा था लेकिन इसी बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ गया, मालूम हुआ हैं कि गुमशुदा शख्स की हत्या काफी पहले ही हो चुकी है। सनसनी खेज वारदात व हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही और उसके साथी हैं। हत्या के बाद शख्स के शव को अपने कार में रखकर गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित सिपाही को अरेस्ट कर लिया है, हत्या की पीछे की वजह रोड रेज की बात सामने आई है। 

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक आरोपित सिपाही का नाम मोनू सिरोही है जो कि पांडव नगर थाने में तैनात है। दरअसल कोंडली एरिया में रहने वाले अजीत के भाई अशोक कुमार ने बीते 13 जून को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन बीते 15 जून को अजीत के घरवालों ने शक जाहिर किया कि उसे अगवा मार दिया गया है। लेकिन पुलिस ने गत 27 जुलाई को उसके अपहरण का केस दर्ज किया, इसी बीच एक एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 4 लोग 2 लोगों को पीटते हुए दिख रहे हैं।  पिटाई के बीच जब एक शख्स को कार में डालने की कोशिश की जाती है तो वो हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब हो जाता है जबकि दूसरे शख्स को जमकर पीटने के बाद उसे गाड़ी में डालकर आरोपित कहीं ले जाते हैं । 

शुरुआती जांच में पता चला कि 28 साल के अजीत कुमार का अपने दोस्त अतुल के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में घूम रहा था, उसी समय मोनू सिरोही अपने 3 साथियों विकास, विनीत और हरीश के साथ वहां आ गया. सभी ने शराब पी हुई थी, अजीत ने मोनू की गाड़ी में हाथ रख दिया, इसी बात को लेकर मोनू का अजीत से झगड़ा हो गया। इन लोगों ने अजीत कुमार और अतुल की पिटाई शुरू कर दी. मौका पाकर अतुल तो भाग गया, लेकिन अजीत को पीटने के बाद उसे कार में डाल लिया।  आरोपित  मोनू सिरोही ने बताया कि उन लोगों ने अजीत की हत्या के बाद उसका शव गंग नहर में फेंक दिया. पुलिस अभी तक शव बरामद नहीं कर सकी है । 

Related posts

पत्नी की साडी चोरी के शक में पडोसी सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या करने के आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रोड के साथ खुले नाले में गिरने से बाल-बाल बची गाडी, थाना पल्ला में एमसीएफ के खिलाफ मामला दर्ज।  

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, किसानों की मांगों का हल बातों से निकलेगा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x