Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कृषि के क्षेत्र में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में किसान बंधु ओमप्रकाश धनखड़ को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने ओमप्रकाश धनखड़ की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि धनखड़ ने खेती किसानी और पशुपालकों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किया है। किसान हित में बड़े मंचों पर किसानों की मजबूती से आवाज उठाने की बात हो या फिर आंदोलन चलाने की । भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के लगातार दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों को अपना देवता स्वरूप मानते हुए कार्य किया।

उनकी किसान हितैषी सोच को तवज्जो देते हुए भाजपा की सरकार प्राथमिकता से नीतियां बना रही हैंं।मुंडा ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री रहते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने खेती किसानी के लिए बेहतरीन कार्य किया जिसकी देश भर में प्रशंसा हो रही है। किसान बंधु ओमप्रकाश धनखड़ ने इस अवसर पर अपना संबोधन देते हुए कहा कि किसानों की सेवा को देवताओं की सेवा के बराबर मानता हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी पशुपालन करने वाले किसान, मछली पालन करने वाले किसान और खेती करने वाले किसान को भी पद्मश्री अवार्ड दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सच कर दिखाया और हरियाणा के तीन किसानों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। किसानों को ऐसे अवार्ड मिलने से और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कृषि मंत्री रहते किसानों के लिए कृषि रत्न अवार्ड शुरू किया था और अभी तक 100 से अधिक किसानों को पांच साल में ये अवार्ड दिए गए। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि वर्तमान में किसानों की घटती जोत और जमीन से थाली तक उचित पोषक तत्व पहुंचाना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों की मददगार योजनाएं बनानी होगी और कृषि वैज्ञानिकों को और अधिक कार्य करना होगा। किसानों को भी थाली तक उचित पोषक तत्व पहुंचाने के लिए ध्यान देना होगा। किसानों को अपनी और धरती मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व चीफ जस्टिस पी सत्य सहित कृषि के क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Related posts

पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नई दिल्ली आवास पर प्रदेश के कोने कोने से आए उनके समर्थकों ने उनका जन्म दिन धूमधाम से मनाया

Ajit Sinha

हरियाणा: अवैध नशे के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव की मुहिम ‘प्रयास’ संस्था का अगला पड़ाव बना रोहतक

Ajit Sinha

10 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार: पुलिस कांस्टेबल के मर्डर में 27 सालों से लगातार चल रहा था फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x