Athrav – Online News Portal
अपराध राजस्थान

नौवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान

राजस्थान के भरतपुर जिले में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है.पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना शनिवार की है.परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, वैर तहसील क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 साल की किशोरी शनिवार की दोपहर पशुओं के लिए चारा लाने नजदीक के ही  खेत गई थी. आरोप के अनुसार, गांव के ही लालाराम सैनी ने उसे खेत में ही पकड़ लिया. आरोपी सैनी ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म किया. इसी बीच किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए.



किशोरी के परिजनों ने लालाराम सैनी को पकड़ लिया,तभी उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए.आरोपी के परिजन उसे छुड़ा ले गए. पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के भय से घटना की सूचना उस वक्त पुलिस को नहीं दी.परिजन इस घटना को लेकर अपने स्तर से पंचायत कराने की सोच ही रहे थे कि रविवार की सुबह पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पीड़िता के आत्महत्या कर लेने के बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में भरतपुर के एएसपी सुरेश कुमार खींची ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने वह कपड़े भी उपलब्ध कराए हैं, जो उसने घटना के समय पहने थे. एएसपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया.

Related posts

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपित पुलिस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में दो शूटरों को लगी गोली, साजिश रचने वाले 4 आरोपी भी पकड़े गए।

Ajit Sinha

गाड़ी में डंडे से तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में दो आरोपितों को थाना सदर , गुरुग्राम की टीम ने वारदात के कुछ घंटे के बाद ही धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!