Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम के चारों जोनों में अवैध बेसमेंट की सर्वे करने के आदेश निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्त को दिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम ने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउ आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे से सबक लेते हुए अपने क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए जा रहे बेसमेंट और बने हुए बेसमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अपने चारों जोनों के संयुक्त आयुक्तों को आदेश दिए हैं कि एक हफ्ते में सर्वे करने के बाद,ऐसे सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अवैध रूप से बने बेसमेंट और उसमें चलाए जा रहे सभी दुकानों और अन्य कार्यालयों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। खबर है कि ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम, बल्लभगढ़ , एनआईटी व ग्रेटर फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई और बने हुए बेसमेंट में दुकानें, कार्यालय व अन्य कोई कारोबार जो अवैध रूप से चलाए जा रहे है , जहां आमजनों का आना -जाना लगा रहता है, को चिन्हित करने के आदेश आज नगर निगम की कमिश्नर ए मोना निवासन अपने चारों जोनों के संयुक्त आयुक्तों को सर्वे एक हफ्ते के अंदर करने के आदेश दिए है। इसके बाद अवैध रूप से बने और चिन्हित बेसमेंट पर कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: भड़काऊ पोस्ट डालने एंव लाइव दिखाने पर फेसबुक और यूट्यूब चैनल को तुरंत बंद कर जाएगा -सीपी राकेश आर्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3 दोस्तों ने दोस्ती मिसाल पेश करने के उद्देश्य से आगरा नहर में कूदे , एक लड़के को राहगीरों ने बचाया, दो लापता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के जन्म दिन उत्सव से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, लोगों में चर्चा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x