Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, अपितु मानसिक, आध्यात्मिक व भावनात्मक संतुलन का विज्ञान – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नूंह: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक संतुलन का विज्ञान है। योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। नागर ने इससे पहले दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया। नागर ने जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में 177 देशों के पूर्ण समर्थन के साथ भारत की पहल के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई। यह वन वर्ल्ड, वन हेल्थ दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आज हम सूचना क्रांति के युग में हैं, जहां मानव मन के लिए एकाग्रता सबसे बड़ी चुनौती बन गई है, इसके समाधान का मार्ग योग और ध्यान ही है। योग केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी शक्ति देता है।उन्होंने यह भी बताया कि योग का प्रयोग आज स्पोर्ट्स, आर्मी, जेल सुधार से लेकर अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों तक में हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। बच्चों के रूटीन में सरल योगासन शामिल करें ताकि वे डिजिटल गैजेट्स की लत से बचें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। पूरे परिवार के स्तर पर योग का अभ्यास करें जिससे सामूहिक स्वास्थ्य सुधर सके। मंत्री नागर ने अपने संदेश में कहा कि जीवन एक पवित्र उपहार है। इसे व्यर्थ मत जाने दीजिए। अपने अस्तित्व का गूढ़ सत्य समझिए। योग हमें यह याद दिलाता है कि हमारा जीवन अर्थपूर्ण, शक्तिशाली और संभावनाओं से भरा है। उन्होंने योग के नैतिक पक्ष पर भी बल दिया और कहा कि यह इन्द्रियों को संयम में रखकर उत्तम विचारों का संचार करता है और एक आदर्श समाज के निर्माण में सहायक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी योग साधकों के साथ प्रोटोकॉल के अनुसार योग भी किया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर सहित योग साधकों, स्कूली विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए विभिन्न विभागों का धन्यवाद किया। इसके बाद मंत्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम की टीम ने आज सैनिक कॉलोनी में की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद खंड के पंचायत समिति के सभी वार्डों, खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में पंच वार्डो के लिए आरक्षण का ड्रा आँफ लाट 13 को

Ajit Sinha

फरीदाबाद में तेजी घट रहा हैं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, आज कुल 506 नए मामले आए हैं,1722 मरीज ठीक हुए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x