Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मां-बेटी को बंधक बनाकर सोने, हीरे , नकदी व कीमती सामानों को लूटने के मामले में 4 बांग्लादेशी डकैत पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सेक्टर -23 गुरुग्राम के एक मकान की पीछे की खिड़की के ग्रील काट व तोड़कर घर में 4 अज्ञात डकैत घुस आए मां व बेटी को बंधक बना कर उनसे सोने -हीरे के आभूषण, नकदी व कीमती सामानों की लूट कर ले जाने के मामले में अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम की टीम ने 4 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। ये वारदात गत 4 जून 2026 की रात्रि को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना पालम विहार गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों के नाम हिलाल निवासी बांग्लादेश हाल निवासी संगम विहार वजीराबाद,दिल्ली,मामो खान,मोहम्मद खैरुल अरमान व मोहम्मद मामन है। ये चारों आरोपित बांग्लादेशी है, जो सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बांग्लादेश भाग जाते थे। आज गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस से बचने के लिए आरोपित अंडरपास में कूद गए जिससे आरोपित खैरुल उर्फ अरमान के दोनों टांगों में चोट आई है, आरोपित मामन व हिलाल के एक पैर में चोट आई है तथा आरोपित मामो खान के एक हाथ में चोट आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंका -अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली मेट्रो पुलिस ने केबल चोरी में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया,4 चोर पकड़े गए, चोरी गया केबल, 2 मोबाइल फोन बरामद।

Ajit Sinha

सीआईए स्टाफ पर गोली चला कर घायल करने वाला भाऊ गैंग का 25000 का इनामी कुख्यात अपराधी अंकित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x