Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व प्रदूषण विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने अवैध रुप से चल रही एक रबड़ फैक्टरी में मारा छापा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने गत बुधवार को भूदत कॉलोनी,बल्ल्भगढ़, फरीदाबाद स्थित एक रबड़ फैक्टरी में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान ये पता चला कि ये फैक्टरी अवैध रूप से धड़ल्ले से चलाई जा रही थी। रबड़ फैक्टरी मालिक के पास कोई लाइसेंस नहीं है। इस मामले में प्रदूषण विभाग आगामी कार्रवाई कर रही है। ये रबड़ फैक्टरी,मित्तल रबर उद्योग नाम से है, और इस फैक्टरी मालिक का नाम जितेश मित्तल निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद हैं। डीएसपी विवेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भूदत्त कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में रबड़ फैक्टरी चलाईं जा रही हैं। जिनको चलाने की प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नही ली गई तथा बिना अनुमति के ही बॉयलर लगाया हुआ है। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद की टीम द्वारा डॉ. मोनिका साइंटिस्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़, फरीदाबाद के साथ भूदत्त कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में रबड़ फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूदत्त कॉलोनी गली नंबर -1 में मित्तल रबर उद्योग नाम से जितेश मित्तल निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद द्वारा रबर फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिसमें रबर चैनल बनाए जा रहे थे इस इकाई के पास प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं लेनी पाई गई, नाही बॉयलर लगाने की कोई अनुमति ली हुई थी।इसी गली में थोड़ा आगे स्टार रबर प्रोफाइल नाम से रबर फैक्ट्री चलाई जा रही थी व रबर चैनल बनाए जा रहे थे इनके द्वारा भी बिना अनुमति के बॉयलर लगाकर रबर फैक्ट्री चलानी पाई गई। इन दोनों अवैध रबड़ फैक्ट्री के संबंध में प्रदूषण विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए त्रुटिकर्ताओं को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड एनएचपीसी के पास क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे , एक की मौत,तीन लोग घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को मिला ‘नेशनल इमेजिंग यूनिवर्सिटी अवार्ड

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत जिले के नंबरदारों को मिलेंगे स्मार्ट फोन : उपायुक्त जितेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x