Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

डीजीपी मनोज यादव ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के दिए दिशा-निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण को और अधिक पेशेवर बनाया जाना चाहिए ताकि फील्ड में जाने पर वे अपने कर्तव्य का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें। डीजीपी आज हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में पुलिस अधिकारियों और कमांडरों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पेशेवर पुलिस प्रशिक्षण से संबंधित प्राथमिकताओं के बारे में भी अकादमी की विभिन्न इकाइयों के प्रभारियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को कानूनी व शारीरिक दोनों स्तर पर आधुनिक बनाया जाना चाहिए।  यदि प्रशिक्षण कुशलता पूर्वक पूर्ण किया हो तो एक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण स्तर को और अधिक बेहतर करने के लिए अनेक सूझाव भी दिए। 



उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपराध और अपराधियों का बदलता स्वरूप सभ्य समाज में एक चुनौती है। एक अच्छा पुलिस प्रशिक्षण इन चुनौतियों का पेशेवर और कुशल तरीके से सामना करने के लिए पुलिस को सक्षम बनाता है। उन्होने कहा कि अकादमी में संसाधनों की उपलब्धता के लिए पुलिस मुख्यालय व सरकार द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान, सभी पहलुओं से मामले की जांच और सबूत इकट्ठा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि पुलिसकर्मियों को फील्ड में जाने पर कोई परेशानी न आए।अकादमी के निदेशक एवं प्रभारी मधुबन परिसर एडीजीपी श्रीकांत जाधव तथा अकादमी व करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने डीजीपी यादव का स्वागत किया। अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने अकादमी में चलने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे मे जानकारी दी तथा प्रशिक्षणार्थियों की विभागियों जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अकादमी के सभी उप पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

Related posts

ऊपर वाले मूसलाधार बारिश करती, और धरती पर ट्रैफिक पुलिस पसीना बहाती रही, ताकि सड़कों पर आपकी वाहन चलती रहे, वीडियो देखें।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: जनता के प्रति हमारी जवाबदेही, समस्याओं का स्वत: संज्ञान ले करें समाधान : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सरकारी स्कूल एनएच – 3 की एन.एस.एस. द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्त एकत्रित की गई ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!