Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुत्रवधु की चुन्नी से गला दबा कर सनसनीखेज हत्या, शव को गढ्ढे में दबाया, और पक्का कर दिया, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना पल्ला इलाके के रोशन नगर इलाके में सोने गई पुत्रवधू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी, और घर के सामने गड्ढे में उसकी लाश को डाल कर दबा दिया और दूसरे दिन सुबह राज मिस्त्री को बुलाकर उस गड्ढे को पक्का करने के सनसनीखेज मामले में आज शनिवार को पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम भूप सिंह है। मरने वाली पुत्रवधू का नाम तन्नू है। मृतका तन्नू  24 अप्रैल से गायब थी जिसकी शिकायत उसके पति अरुण सिंह पुलिस चौकी नवीन नगर , थाना पल्ला, फरीदाबाद  में दर्ज करवाई थी।       

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 अप्रैल को रोशन नगर फरीदाबाद में रहने वाले अरूण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर  में एक शिकायत दी, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी तन्नु राजपूत, दिनांक 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जब थाना पल्ला की टीम को ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर जमीन में दबाने बारे संदेह हुआ, जिस पर गत 20 जून को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मकान के सामने बने गड्ढे की खुदाई कराई गई, जहां से तनु की लाश बरामद हुई। जिस पर मामले में हत्या, सबूत को नष्ट करने की कई धाराएं जोड़ी गई।उनका कहना है कि थाना पल्ला की टीम ने कार्रवाई  करते हुए मृतका तन्नू के ससुर भूप सिंह (54) निवासी  रोशन नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच पर सामने आया कि जून 2023 में अरूण सिंह व तनु की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही घर में अनबन चलती रहती थी।  21/22 अप्रैल की रात को आरोपी के घर पर उसकी बेटी व उसकी पुत्रवधू तन्नू थी। पत्नी एक शादी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गई हुई थी तथा बेटा अरूण सिंह रात को ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी बेटी खाना खाकर ग्राउंड फ्लोर पर अपने कमरे में सो गई थी तथा तन्नु भी प्रथम तल पर सोने के लिए चली गई थी। उसी रात आरोपी तन्नु के कमरे में गया, जहां पर उसने चुन्नी से पुत्रवधू तन्नू का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मकान से सामने पहले से बने गड्ढे (सोखता) में डालकर, शव को मिट्टी से दबा दिया ताकि किसी को दिखाई ना दे और फिर सुबह राजमिस्त्री को बुलाकर उस गड्ढे को पक्का करवा दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, अनुसंधान के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप कार्रवाई की जायेगी, आरोपी को  न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार आया चपेट में 3 गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 क्विंटल नकली नमक को 24000 बरामद।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, संचालक सहित चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x