Athrav – Online News Portal
नोएडा

महिला ने अपने छह महीने बच्चे के साथ 16वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र में स्थित लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला ने अपनी छह महीने की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी, दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने बताया कि देर रात थाना बिसरख को सूचना मिली थी कि, लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला जिसकी उम्र 33 साल है ने अपनी 6 माह की बच्ची के साथ सोलहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। महिला का नाम सारिका है और वह अपने परिवार के साथ यहां रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने जानकारी दी है कि सारिका बीमारी से ग्रसित थी और डिप्रेशन में थी उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एंव अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

भारत न सिर्फ आर्थिक क्षेत्र में अब सांस्कृतिक रूप में भी दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ रहा है: स्मृति ईरानी

Ajit Sinha

फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट तकनीकी खराबी आने से, 45 मिनट तक फंसे रहे छह लोगों पुलिस ने किया रेस्क्यू-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बेखौफ दबंगों की गुंडई, बिल का भुगतान मांगने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ जम कर पीटा,सीसीटीवी कैमरे में कैद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x