Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में जीएसटी निरीक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.03.2026 को आरोपित रोहिताश सैनी, निरीक्षक (GST) तथा जितेन्द्र बरवड़, निरीक्षक (GST) के विरुद्ध न्यायालय पुनित सहगल, ए.एस.जे., गुरुग्राम की अदालत में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया है। यह चालान धारा 7 तथा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) एवं धारा 384 IPC के तहत दाखिल किया गया है। एफआईआर के अनुसार आरोप है कि आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता से उसका GST नंबर सक्रिय (Active) करने के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की गई थी।

इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा जांच उपरांत एफआईआर संख्या 06 दिनांक 19.02.2024 के तहत उपरोक्त आरोपितों रोहिताश सैनी व जितेन्द्र बरवड़, निरीक्षक GST के विरुद्ध धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट तथा धारा 384 IPC के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था। अब मामले की जांच पूर्ण होने के पश्चात आरोपितों के विरुद्ध अदालत में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: सुरक्षित व सुविधाजनक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी विकसित करने की दिशा में होगा काम: मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

गुरुग्राम: तोड़ी गई झुग्गियों का मलबा हटाने गई निगम टीम पर लोगों ने किया पथराव, अर्थमूभर मशीन के शीशे तोड़े।

Ajit Sinha

गुरुग्राम:स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x