Athrav – Online News Portal
नोएडा

महिला ने अपने छह महीने बच्चे के साथ 16वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र में स्थित लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला ने अपनी छह महीने की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी, दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने बताया कि देर रात थाना बिसरख को सूचना मिली थी कि, लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला जिसकी उम्र 33 साल है ने अपनी 6 माह की बच्ची के साथ सोलहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। महिला का नाम सारिका है और वह अपने परिवार के साथ यहां रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने जानकारी दी है कि सारिका बीमारी से ग्रसित थी और डिप्रेशन में थी उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एंव अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के बेटे को किया अरेस्ट, बीमा की 50 लाख रकम हासिल करने के लिए की थी हत्या

Ajit Sinha

बाइक बोट कंपनी में ठेका दिलाने के लिए 50 हजार के लेनदेन पर हुए विवाद में सपा नेता के भाई दिनेश भाटी की गई थी हत्या, अरेस्ट

Ajit Sinha

गोदाम लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x