Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मां- नाबालिग बेटी के साथ मिल कर चलाती थी हनीट्रैप गैंग, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने मां और नाबालिग बेटी द्वारा चलाए जा रहे हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जेल भेजा गया है,  जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपितों  के पास लोगों से लूटे हुए 82 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, वैगन आर गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े फारूक, विष्णु उर्फ डमरू, कविता, हनी ट्रैप गैंग के सदस्य है. इसमे कविता इस गैंग की मास्टरमाइंड है जो पूजा और नाबालिग बेटी के साथ मिलकर इस गैंग को ऑपरेट कर रही थी। 

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी, कि एक महिला अपने साथियों के साथ मिलकर हनी ट्रैप गैंग बनकर लोगों को लूटने का काम कर रही है। पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और एक पुलिस कर्मी को कविता से संपर्क करने को कहा और जब इस गिरोह के लोगों ने उसे लूटने का प्रयास किया तभी पुलिस टीम ने  तभी दबिश देकर आरोपितों  को दबोच लिया। एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि इस गिरोह का मॉडस ऑपरेंडी ये था कि पहले यह गैंग शादीशुदा लोगों को लड़की से दोस्ती करने का प्रलोभन देते थे और फिर उसे दुष्कर्म की झूठे आरोप में फसाने की धमकी देकर लूटपाट करते थे।  इस गैंग में शामिल विष्णु उर्फ डमरू श्रीवास्तव पीड़िता का वकील बनकर पहुंचता था और शिकार पर अपना शिकंजा कर देता था।  यह गैंग 3 लोगों को अपना निशाना बना चुके थे, जिनसे लगभग 5 लाख रुपये के करीब ऐंठ चुके हैं। 

Related posts

एसएचओ 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, खनन सामग्री से लदे ट्रकों को सढ़ौरा क्षेत्र से निकालने के लिए मांगी थी घूस

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने सील तोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामलें में 6 मुकदमें दर्ज किए हैं,7 लोग आरोपी हैं ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कुणाल भड़ाना को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी गई थी, में पांच आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x